कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

हालांकि कपिल की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला है। अब तक यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर पाई है। फैंस ने कपिल की इस फिल्म को पसंद नहीं किया है। फिल्म से फैंस खुश नहीं हैं।

लेकिन अब कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी है। कपिल शर्मा अपने शो का चौथा सीजन लेकर आ रहे हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन का पहला एपिसोड 20 दिसंबर को रिलीज़ होगा।

कपिल ने अपने शो के पहले एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इसकी शूटिंग खत्म की थी। हाल ही में एस. एस. राजामौली की मेगा बजट फिल्म वाराणसी की विलेन प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं। उसी दौरान कपिल ने प्रियंका चोपड़ा के साथ पहले एपिसोड की शूटिंग की थी। प्रियंका चोपड़ा इस शो के पहले एपिसोड में मेहमान के रूप में नजर आएंगी। कपिल ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ एक तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी है।

#kapilsharma #priyankachopra #thegreatindiankapilshow4

Hot this week

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़...

Topics

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

📢 जनता की आवाज़, जनता के लिए

X
Home
Advertise Us
Video
error: Content is protected !!