अक्षय खन्ना लंबे समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उन्होंने बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था
और लंबे समय तक फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि हीरो के रूप में उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी उम्मीद की जा रही थी। इसी वजह से पिछले कुछ सालों से वह फिल्मों में विलेन के किरदार निभा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में अक्षय खन्ना फिल्म छावा में विलेन औरंगजेब के रोल में नजर आए थे। इस किरदार के लिए बड़े-बड़े कलाकारों और दर्शकों ने अक्षय की जमकर तारीफ की थी।
औरंगजेब के रोल में लोगों का दिल जीतने के बाद अब अक्षय खन्ना फिल्म धुरंधर में विलेन रहमान डकैत के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस रोल में अक्षय खन्ना पूरी तरह से वायरल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वह छाए हुए हैं और हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। लोग उनके डांस स्टेप्स पर रील्स भी बना रहे हैं। महज कुछ ही दिनों में अक्षय खन्ना पर लाखों रील्स बन चुकी हैं।
रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने शानदार अभिनय किया है, जिसकी वजह से वह इस समय ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी बीच टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी अक्षय खन्ना की तारीफ की है।
धुरंधर देखने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि अक्षय खन्ना को ऑस्कर मिलना चाहिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर फिल्म तीस मार खां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अक्षय खन्ना की एक्टिंग देखकर अक्षय कुमार कहते हैं, “मेरा ऑस्कर।” इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, “जब अक्षय खन्ना सारी उम्मीदों से आगे निकल जाते हैं और आप भी चिल्लाकर कहना चाहते हैं… दे दो ऑस्कर।”
#AkshayeKhanna #SmritiIrani #trendingnow #bollywood






