1971 के 16 दिसंबर को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत हासिल की थी।

1971 के 16 दिसंबर को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत हासिल की थी।

इस जीत के बाद पूर्वी पाकिस्तान आज़ाद होकर बांग्लादेश बना। इसी कारण 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत और बांग्लादेश—दोनों देशों के लिए बेहद खास है। और इसी खास मौके पर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ होने जा रहा है।

बॉर्डर 2, सनी देओल की 1997 में आई आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। यह फिल्म अगले साल जनवरी महीने में रिलीज़ होगी। फिल्म की रिलीज़ में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए मेकर्स ने टीज़र रिलीज़ करने का फैसला लिया है। मेकर्स आज विजय दिवस के मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज़ करेंगे। टीज़र रिलीज़ होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। आज दोपहर 1:30 बजे बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ होगा।

#SunnyDeol #diljitdosanjh #AhanShetty #varundhawan #Border2Teaser

Hot this week

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़...

Topics

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

📢 जनता की आवाज़, जनता के लिए

X
Home
Advertise Us
Video
error: Content is protected !!