साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के साथ 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी।
लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म को रिलीज़ से कुछ घंटे पहले ही पोस्टपोन कर दिया गया। पोस्टपोन होने के कारण इस फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यह जानकर हैरानी होगी कि एडवांस बुकिंग में यह फिल्म धुरंधर से भी आगे चल रही थी। अगर फिल्म पोस्टपोन नहीं होती, तो ओपनिंग डे पर यह धुरंधर से ज्यादा कमाई कर सकती थी। लेकिन अब यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
अखंडा 2 का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है और अब चौथे दिन भी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखंडा 2 ने पहले दिन 30.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 15.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई घटकर सिर्फ 5.35 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह चार दिनों में फिल्म ने कुल 66.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
#Akhanda2 #NandamuriBalakrishna #akhanda2update






