बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म देवा में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म देवा में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

देवा के फ्लॉप होते ही शाहिद ने विशाल भारद्वाज की फिल्म पर काम शुरू कर दिया था। कुछ महीनों पहले उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। इसके बाद अब शाहिद कॉकटेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। हालांकि इस बार सैफ, दीपिका और डायना फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

कॉकटेल के सीक्वल कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। तीनों ही सितारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसी बीच फिल्म की हीरोइन कृति सेनन ने शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

कृति सेनन इन दिनों फिल्म तेरे इश्क में को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कृति ने हाल ही में ज़ूम से बातचीत की। इसी बातचीत में कृति ने कॉकटेल 2 की शूटिंग को लेकर कहा, “मैं एक नई, शहरी और मजेदार रोमांटिक कॉमेडी में काम करना चाहती थी। यह अनुभव बहुत मजेदार रहा है। हमने लगभग दो बड़े शेड्यूल शूट कर लिए हैं और अब मुंबई में एक और शेड्यूल शुरू करने जा रहे हैं।”

#shahidkapoor #kritisanon #Cocktail2 #bollywoodnews #nonfollowers

Hot this week

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़...

Topics

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

📢 जनता की आवाज़, जनता के लिए

X
Home
Advertise Us
Video
error: Content is protected !!