आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।
भारत–पाकिस्तान पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह की फीस चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग रणवीर की फीस को लेकर बात कर रहे हैं।
धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य हीरो के रोल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में घुसकर भारत के दुश्मनों का सफाया करता है। इस किरदार में रणवीर ने अच्छा काम किया है, लेकिन फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का श्रेय लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं। और इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि रणवीर सिंह को कम फीस मिलनी चाहिए थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने धुरंधर के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो लोगों को ज्यादा लग रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म अक्षय खन्ना की वजह से ब्लॉकबस्टर हुई है, इसलिए ज्यादा फीस भी उन्हें मिलनी चाहिए थी।
धुरंधर में अक्षय खन्ना विलेन रहमान डकैत के रोल में नजर आए हैं। इस किरदार की वजह से अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर छा गए हैं। लोग फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का श्रेय अक्षय खन्ना को दे रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि वे अक्षय खन्ना की वजह से ही फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। अब लोगों का यह भी कहना है कि फीस भी रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना को मिलनी चाहिए थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना को धुरंधर के लिए सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये की फीस मिली है, जो रणवीर सिंह की फीस के मुकाबले काफी कम है।
#ranveersingh #Akshayekhanna #CinemaLovers #filmydrama






